सुल्तानपुर: विधायक के गनर पर चाकुओं से हमला कर बदमाशों ने लूटी कार्बाइन, हालत गंभीर

विधायक के गनर पर चाकुओं से हमला कर बदमाशों ने लूटी कार्बाइन, हालत गंभीर

सुल्तानपुर|

जिले में एक दुस्साहसिक घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। यहां श्रमजीवी एक्सप्रेस में मुख्तार अंसारी के भतीजे विधायक मन्नू अंसारी के गनर की पिटाई कर कार्बाइन लूट ली गई है। गनर को पीटने के साथ ही चाकुओं से हमला किया गया है। इससे वह बुरी तरह घायल है। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। कार्बाइन लुटेरों की तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार विधायक मन्नू अंसारी का गनर राकेश राजगीर से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में पंडित दीनदयाल जंक्शन (मुगलसराय) से चढ़ा था। सुल्तानपुर स्टेशन पहुंचने से पहले कुछ बदमाश ट्रेन में चढ़े और विवाद के बाद गनर से कार्बाइन छीनने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और चाकुओं से हमला कर दिया।
स्टेशन आने से पहले ही बदमाश चेन पुलिंग कर उतर गए। ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंची तो अधिकारी भी पहुंच गए। गनर को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

 

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago