सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सुल्तानपुर में गोमती नदी में युवक ने लगाई छलांग,पुल की रेलिंग पर बांधा गमछा, उसके सहारे उतरा और कूद गया

सुल्तानपुर में गोमती नदी में युवक ने लगाई छलांग,पुल की रेलिंग पर बांधा गमछा, उसके सहारे उतरा और कूद गया|

सुल्तानपुर|

सुल्तानपुर में युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे स्कूल के बच्चों ने घटना का लाइव वीडियो भी बनाकर शेयर किया है। घटना को लेकर प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करा रही है।
घटना जिले के कुड़वार थाना अंतर्गत कस्बे से एक किमी दूर गोमती पुल की है। शनिवार दोपहर स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वार-हलियापुर मार्ग के गोमती पुल की रेलिंग पर गमछा बांधा। झोला पुल के पास रखा और एकाएक उसने नदी में छलांग लगा दिया। जिस समय ये हादसा हुआ स्कूली लड़के उधर से गुजर रहे थे तो उन्होंने लाइव वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
वीडियो वायरल होते हुए पुलिस हरकत में आ गई। तत्काल गोताखोर को बुलाया गया। गोताखोर की टीम नदी में तलाश कर रही है करीब एक घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा है। चश्मदीदों की मानें तो युवक की उम्र करीब 22-25 के आस-पास है।

 

 

 

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago