अयोध्या उत्तर प्रदेश

सुबह 11 बजे श्रीरामजन्म भूमि में प्रवेश करेंगे पीएम मोदी, 500 वर्ष की प्रतीक्षा हो जाएगी समाप्त

सुबह 11 बजे श्रीराम जन्म भूमि में प्रवेश करेंगे पीएम मोदी, इतने बजे 500 वर्ष की प्रतीक्षा हो जाएगी समाप्त
अयोध्या।
सदियों की प्रतीक्षा अब समाप्त होने जा रही है। सोमवार को दोपहर 12.05 बजे से 12.55 के बीच वह शुभ घड़ी रहेगी, जब कमल नयन की अचल प्रतिमा वैदिक मंत्रों के बीच अपने दिव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित हो जाएगी।
श्रीरामनगरी में सनातन संस्कृति के इस स्वर्णिम कालखंड का साक्षी बनने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं उस स्थान पर उपस्थित रहेंगे, जिसे श्रीरामलला का गर्भगृह कहा जाता है। इस पावन अवसर का सहभागी बनने के लिए पीएम का वायुयान उन्हें लेकर सुबह साढ़े दस बजे के करीब उस एयरपोर्ट पर उतरेगा, जिसका नामकरण रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर है।

यहां से भी वह हेलीकाप्टर पर सवार होकर साकेत महाविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर 11 बजे वह राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद एक घंटे का समय परिसर के अवलोकन, भेंट आदि में बिताने के साथ वह यहीं अनुष्ठान के लिए तैयार होंगे और उसके बाद प्राण प्रतिष्ठा के लिए गर्भगृह में पहुंच जाएंगे। इसके बाद करीब 50 मिनट वह अद्भुत समय होगा, जिसमें 500 वर्ष की प्रतीक्षा समाप्त हो जाएगी। इसका साक्षी बनने के लिए सात हजार से अधिक श्रेष्ठजन भी उपस्थित रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रमुख अतिथियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो से ढ़ाई बजे के बीच वह उस कुबेर टीले पर जाएंगे, जिसके बारे में वर्णित है कि यहां स्वयं कुबेर ने शिवलिंग की स्थापना की थी। इसी स्थान पर जटायु की प्रतिमा भी स्थापित है। यहां शिव के दर्शन के बाद उनसे अनुमति देकर प्रधानमंत्री रामनगरी से प्रस्थान करेंगे।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago