
सीएम योगी ने देखी परकोटे में उकेरी जा रही रामकथा।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को देखा। परकोटे में उकेरी जा रही रामकथा के भी दर्शन किए।
राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने उनका अभिनंदन किया। सीएम ने दर्शन-पूजन के बाद निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया। वहीं मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और राम दरबार में भी दर्शन-पूजन किए। हनुमानगढ़ी मंदिर में महंत हेमंत दास ने उन्हें हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की। इससे पहले वे हवाई जहाज से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचे। पहले उन्हें रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरना था, लेकिन अंतिम क्षणों में उनके कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया।
महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी का सितंबर महीने में पहला अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह नौ जुलाई को पौधरोपण महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर यहां आए थे।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More