
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री दिगंबर अखाड़ा में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंच राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा रहे स्व. रामचंद्र दास परमहंस को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
इसके बाद वह श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन-पूजन के बाद मंदिर निर्माण का जायजा लेंगे। जिला प्रशासन की ओर जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अगस्त को लगभग 11 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। उसके बाद सीएम योगी जी साकेत वासी महंत रामचन्द्र परमहंस दास महाराज की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन पूजन तथा मंदिर निर्माण के कार्यों का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More