अयोध्या उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ की 14 मई को दरियाबाद  और 16 मई को मिल्कीपुर विधानसभा में होगी सभा।

सीएम योगी आदित्यनाथ की 14 मई को दरियाबाद  और 16 मई को मिल्कीपुर विधानसभा में होगी सभा।

अयोध्या।
अयोध्या (फैजाबाद ) लोकसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उनकी पहली जनसभा 14 मई को दरियाबाद व दूसरी 16 मई को मिल्कीपुर विधानसभा में होगी। इनके अलावा अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद, संदीप सिंह, बृजलाल व चिराग पासवान से जनसभा के लिए समय मांगा गया है।

जानकारी देते हुए जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री की दरियाबाद में रेलवे स्टेशन के मैदान व मिल्कीपुर की जनसभा का आयोजन 4 नम्बर नलकूप के मैदान में होगा। इसके साथ में भारत सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल की उत्तर प्रदेश सरकार में संजय निषाद, प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह की की मांग की गई है। पूर्व डीजीपी बृजलाल व चिराग पासवान से जनसभा के लिए समय मांगा गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनसभा के लिए वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है। जिसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनसभा के पहले सम्पर्क व संवाद की श्रंखला चलाकर बूथ स्तर पर जनता को जनसभा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अन्य नेताओं की जनसभा को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। समय मिलने पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसभा की तैयारियों को लेकर लगातार मानीटरिंग केन्द्रीय लोकसभा चुनाव कार्यालय से किया जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। भाजपा के साथ समाज का हर वर्ग जुड़ा हुआ है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago