सीएचसी बीकापुर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधि द्वारा शुरू किया गया अनशन,अस्पताल में हुई बदसलूकी से आक्रोशित हैं जनप्रतिनिधि

सीएचसी बीकापुर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधि द्वारा शुरू किया गया अनशन
अस्पताल में हुई बदसलूकी से आक्रोशित हैं जनप्रतिनिधि
बीकापुर अयोध्या
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में व्याप्त अनमियता को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों के समर्थन से शांतिपूर्ण ढंग से अनिश्चितकालीन धरना अस्पताल परिसर के बाहर शुरू किया गया है। धरने में दर्जनों बीडीसी प्रधान उनके प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के जागरूक और आम लोग शामिल हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अनमियता को दूर करने, अस्पताल में चिकित्सीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने संगठन के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे के साथ अधीक्षक और एक चिकित्सक द्वारा अस्पताल में अभद्रता करने के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सहित अन्य 9 सूत्रीय मांग को लेकर प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले आज सोमवार से धरना दिया जा रहा है।
धरने में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप पांडे जिला अध्यक्ष मिशन यादव जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे सहित तमाम लोग शामिल हैं। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप पांडेय ने बताया कि अस्पताल में किसी को कोई दिक्कत ना हो तथा चिकित्सीय कार्य में कोई व्यवधान ना उत्पन्न हो जिसके चलते अस्पताल के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से अनशन शुरू किया गया है। कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा भी धरने को समर्थन दिया जा रहा है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago