सिंडिकेट बैक रूदौली के मैनेजर की पत्नी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत।

IMG 20200420 WA0009 - सिंडिकेट बैक रूदौली के मैनेजर की पत्नी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत।

✍एडवोकेट अब्दुल जब्बार, भेलसर।

  • ओवरटेक के चलते ट्रक ने कार मे मारी कट जिससे इलाज कराकर वापस लौट रही गर्भवती महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने ट्रक समेत ड्राइवर को गिरफ्तार कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
    जानकारी के अनुसार कोतवाली रुदौली मे सिंडिकेट बैक में मैनेजर पद पर कार्यरत आतिफ हुसैन अपनी गर्भवती पत्नी अमरिंन सज्जाद को इलाज के लिये लखनऊ के चन्दन अस्पताल ले गए थे।
  • आतिफ हुसैन एक दिन पूर्व मे भी पत्नी को चन्दन हास्पीटल लाये थे वहां के डाक्टरों ने जाँच के लिये दुबारा बुलाया था जिसके बाद आतिफ अपनी पत्नी को लेकर रुदौली से लखनऊ गये थे जाँच होने के बाद आतिफ वापस कार से रुदौली जा रहे थे।बाराबंकी जिले की मोहम्मदपुर चौकी के पास आगे जा रही ट्रक को ओवरटेक करने लगे तभी ट्रक ड्राइवर ने अचानक कट मार दी जिसके चलते कार ड्राइवर ने जोर से ब्रेक मार दी जिससे पीछे बैठी पत्नी अमरिंन दोनो सीट के बीच से निकलकर बोनाट मे जा टकराई जिसके कारण अमरिंन के सर पे चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
  • दुर्घटना के बाद ट्रक समेत ड्राइवर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा वहां मौजूद पुलिस ने दौड़ाकर ट्रक समेत ड्राइवर को पकड़ लिया और मोहम्मद पुर चैकी मे लाकर खड़ा कर दिया।पुलिस की मदद से घायल अमरिंन को जिला अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  • आतिफ हुसैन झारखण्ड के जमशेदपुर टाटा के रहने वाले बताये जा रहे है श्री हुसैन रुदौली मे सिंडिकेट बैक में मैनेजर पद पर कार्यरत है अभी कुछ साल पहले इनकी शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
Web Admin

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago