
सामाजिक विद्वेष फैलाने की नियत से सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में सोशल मीडिया पर समाजिक विद्वेष पैदा करने के लिए अयोध्या से जुड़ा फर्जी वीडियो डालने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में थाना राम जन्म भूमि में 9 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था। युवक ने मंदिर में प्रवेश को लेकर समाजिक विभेद फैलाने की नियत से फर्जी वीडियो पोस्ट किया था। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने आरोपी शान-ए-आलम निवासी भोट, थाना भोट रामपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए आरोपी का मोबाइल नं प्राप्त किया तथा उसकी लोकेशन रामपुर मिलने पर उसे गिरफ्तार किया।
एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में अयोध्या की भ्रामक वीडियो डालकर अशांति उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही थी। जिसमें श्रीराम जन्मभूमि में एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसमें प्राप्त तहरीर में श्रीराम जन्मभूमि को लेकर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने से लोगो के आहत होने की बात कही गयी थी। जिसमें मुख्य आरोपी शान-ए-आलम को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी को किसने इस तरह की वीडियो डालने के लिए प्रेरित किया।इसकी जांच की जा रही है। इसी तरह की किसी अन्य जगह की वीडियो को जनपद अयोध्या की वीडियो बनाकर प्रस्तुत करने पर कोतवाली अयोध्या में चार मुकदमें, कोतवाली नगर व थाना श्रीराम जन्मभूमि में एक-एक मुकदमा पंजीकृत है। जो भी इस तरह की भ्रामक पोस्ट करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More