
सात माह बाद फिर से लापता शिक्षक का मामला चर्चा में,अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस।
अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में सात माह पूर्व से लापता शिक्षक का मामला फिर से चर्चा में है। अदालत के आदेश पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कर लापता शिक्षक की तलाश शुरू कराई है।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आशापुर निवासी हिमांशु कुमार का कहना है कि उनका बेटा आशुतोष कुमार कंपोजिट विद्यालय नेवाजपुर में सहायक अध्यापक था। पुत्रवधु शिखा भी उच्च प्राथमिक विद्यालय हरीपुर जलालाबाद में सहायक अध्यापिका है। दोनों के एक संतान समर वर्मा है। जो अवध इंटरनेशनल विद्यालय में कक्षा 6 में का छात्र है। उनका बेटा 5 मई की रात लगभग 10 बजे वह घर से मोबाइल छोड़कर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान उसका कोई पता नहीं मिला लेकिन उसके मोबाइल पर किसी अपरिचित का फोन आता था। आशंका है कि पुत्र का अपहरण कर उसके साथ कोई अप्रिय वारदात कर दी गई है। उनका कहना है कि शिकायत पर इलाकाई पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज की और अधिकारीयों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते अदालत का सहारा लेना पड़ा।
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फिर से लापता शिक्षक की तलाश शुरू कराई है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More