सांसद बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान……यूपी में युवाओं को नकली फ़ूड सप्लीमेंट प्रोटीन बंट रहे डॉक्टर व जिम संचालक

सांसद बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान……यूपी में युवाओं को नकली फ़ूड सप्लीमेंट प्रोटीन बंट रहे डॉक्टर व जिम संचालक

यूपी के मेरठ में नकली फ़ूड सप्लीमेंट प्रोटीन और स्टेरॉयड इंजेक्शन की खेप मिलने के बाद भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने योगी सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है साथ ही होम्योपैथिक डॉक्टरों प्रदेश में संचालित तमाम जिम व पहलवानी के कुछ अखाड़ों में भी शक्ति वर्धक सप्लीमेंट और इंजेक्शन का प्रयोग किये जाने का आरोप लगाया है। और कहा है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिस पर तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए। दरअसल कल यूपी के मेरठ जनपद में बड़ी संख्या में नकली फूड सप्लीमेंट प्रोटीन और शक्ति वर्धक इंजेक्शन के खेप की बरामदगी किया है। और आरोपियों के खिलाफ़ योगी सरकार ने कठोर कार्रवाई की है।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस तरीके की प्रतिबंधित और नकली सामान वेट गेनर प्रोटीन और शक्तिवर्धक इंजेक्शन तथा फूड सप्लीमेंट प्रदेश में संचालित कुछ जिम और कुछ पुराने उस्ताद शरीर बनाने के नाम पर युवाओं को भटकाने का काम कर रहे हैं बच्चों को तंदुरुस्त और खूबसूरती के नाम पर नकली शक्ति वर्धक फूड सप्लीमेंट और प्रोटीन इंजेक्शन के नाम पर जहर खिला रहे हैं कैसरगंज के बाहुबली सांसद ने होम्योपैथ के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि कई होम्योपैथ के डॉक्टर भी इन प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं शक्तिवर्धक प्रोटीन फूड सप्लीमेंट और इंजेक्शन का युवाओं पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह खेल केवल मेरठ में ही नहीं बल्कि अन्य शहरों की तरफ भी तेजी के साथ चल रहा है उन्होंने कहा कि कुछ जिम वाले हैं कुछ पुराने उस्ताद हैं जिस में कुश्ती के लोग भी शामिल हैं। किसी एक को इस मामले के लिए दोषी नहीं कहा जा सकता बृजभूषण शरण सिंह ने सरकार पर सख्ती बरतने के साथ संचालित जीमो पर भी छापेमारी की मांग किया है उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई पर बधाई देते हुए कैसरगंज के बाहुबली सांसद ने कहा कि इस तरीके से पूरे देश व्यापी अभियान चलाकर फूड सप्लीमेंट के नाम पर जहर बेचने वाले पर कार्रवाई होना चाहिए।
editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

2 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

2 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

2 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

4 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

5 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

5 days ago