
सर्राफा व्यवसायी का आभूषणों से भरा झोला गायब, जांच में जुटी पुलिस।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले कादीपुर में कस्बे के पुरानी बाजार मार्ग पर स्थित विमला मार्केट से सर्राफा व्यवसायी का आभूषणों से भरा झोला लेकर बाइक सवार फरार हो गए। कस्बे के पुरानी बाज़ार मार्ग पर स्थित विमला मार्केट में पटेल नगर मोहल्ले के फरीलाल सोनी की ज्वेलरी की दुकान है। मंगलवार को सुबह 11ः30 बजे के आसपास दुकान मालिक फरीलाल सोनी अपने ज्वेलरी की दुकान पर आए। आभूषण से भरा झोला रखकर, अपनी दुकान का शटर खोल रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे। बाइक सवारों ने झोले को लेकर पुरानी बाजार की तरफ भाग निकले। कुछ लोगों ने कुछ देर तक उनका पीछा किया, किंतु पता नहीं चला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। पींड़ित फरीलाल सोनी की दी गई तहरीर के अनुसार झोले में कान का झाला, बाली, नथुनी, सोने का लॉकेट, चांदी का पायल, बिछिया एवं लगभग दो किलो चांदी थी। पुलिस ने पींड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध चोरी की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More
गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More
श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More
जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More
अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More