
नदी में दो अलग-अलग हादसे, युवक और 11 वर्षीय बालक डूबे।
अयोध्या।
अयोध्या श्री राम नगरी मे रविवार को सरयू नदी में दो अलग-अलग हादसों में एक युवक और 11 वर्षीय बालक डूब गए। दोनों की तलाश में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम लगातार जुटी हुई है।
पहली घटना संत तुलसीदास घाट पर देर रात घटी। बस्ती जिले के आवास विकास कॉलोनी निवासी अभिषेक पांडेय अपने साथियों के साथ स्नान करने उतरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभिषेक नशे की हालत में नदी में कूद गया और गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ मौजूद शिवम और आदित्य को जल पुलिस ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन अभिषेक का पता नहीं चल सका।
दूसरा हादसा रविवार सुबह करीब आठ बजे राजघाट पर हुआ। मोहल्ला मछवाना, अयोध्या निवासी 11 वर्षीय शिवम मांझी, पुत्र रामनाथ मांझी, नदी की तेज धारा में बह गया। बच्चे के डूबते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
एनडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More