सम्पूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतों में 4 निस्तारित

IMG 20191120 WA0012 - सम्पूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतों में 4 निस्तारित✍नितेश सिंह रुदौली, अयोध्या
  • तहसील रूदौली में मुख्य राजस्व अधिकारी पुरुषोत्तम दास गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायते दर्ज की गयी। जिनमे 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में गनौली निवासी मो0 शमीम खान ने क़ब्रिस्तान व् शमशान की भूमि की पैमाइश के लिए शिकायती पत्र दिया।सिठौली निवासी श्रीनाथ ने चकमार्ग की भूमि में लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ों की नीलामी कराकर कटवाये जाने की मांग की।कुशहरी निवासी रामफेर ने नवीन परती की भूमि से अवैध क़ब्ज़ा हटवाने की मांग की।जखौली निवासी अब्दुल वहीद ने छुट्टा जानवरो से जानमाल की रक्षा की मांग उठाई,उन्होंने पूर्व में दिए गए शिकायती पत्र का सम्बंधित द्वारा फ़र्ज़ी निस्तारण की भी शिकायत की।श्री वहीद ने एक अन्य शिकायती पत्र बकाया वसूली के संबंध में भी दिया।बीबीपुर की ग्राम प्रधान खुशनुमा बानो ने तालाब की भूमि से अवैध क़ब्ज़ा हटवाए जाने के लिए शिकायती पत्र दिया।पत्रकार क़ाज़ी इबाद शकेब ने पानी का लीकेज दुरुस्त कराने की शिकायत दर्ज कराई।साहेब सरन वर्मा एड्वोकेट ने ग्राम रहीम गंज में जिला पंचायत से बन रही अधूरी सड़क का जल्द डामरीकरण कराने की मांग की।ग्राम सिठौली में बने गौशाला में टीन शेड व् चारा व्यवस्था के लिए सिठौली निवासी इश्तियाक अहमद ने शिकायती पत्र दिया।कुल 85 शिकायते दर्ज की गयी।जिनमे अधिकतर चकमार्ग व् अवैध क़ब्ज़ा से सम्बंधित रही।इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास,पट्टा की भूमि की पैमाइश,राशन कार्ड,मुआवज़ा,किसान सम्मान योजना,पेंशन आदि से सम्बंधित रही।4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विपिन सिंह,क्षेत्राधिकारी डॉ0 धर्मेन्द्र यादव,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,डॉ0 फहीम अहमद,डॉ0 उबेदुर्रह्म,पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव,लालमन प्रसाद,कोतवाली रूदौली से उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर यादव,थाना मवई से उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह,थाना पटरंगा से उपनिरीक्षक सुधीर कुमार,राजस्व निरीक्षक,विश्वनाथ सिंह,बृजेश कुमार,अनुपम वर्मा,लेखपाल सुभाष मिश्रा,यशवंत प्रताप,बृजनाथ द्वेदी आदि मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago