रौजागांव चीनी मिल रौजागांव ने गन्ना खरीद के लिए किया इण्डेन्ट पूजा

IMG 20191119 WA0019 - रौजागांव चीनी मिल रौजागांव ने गन्ना खरीद के लिए किया इण्डेन्ट पूजा✍नितेश सिंह रुदौली, अयोध्या
  • रूदौली क्षेत्र की बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागांव में पेराई सत्र 2019/20 के लिए वैदिक मंत्रों के साथ सोमवार 18 नवम्बर को इण्डेन्ट पूजा आचार्य संदीप द्विवेदी महाप्रबंधक गन्ना इकबाल सिंह एवं यूनिट हेड निष्काम गुप्ता द्वारा किया गया।
  • यूनिट हेड निष्काम गुप्ता द्वारा बताया गया कि 22 व 23 नवंबर को क्रय केंद्रों का इण्डेन्ट एवं 24 व 25 नवंबर को क्रय केंद्रों पर मिलगेट का इण्डेन्ट प्रेषित किया गया। इसी के साथ 22 नवंबर 2019 से बाहय क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू कर दी जाएगी। 24 नवंबर 2019 से मिल गेट पर गन्ने की खरीद शुरू कर दी जाएगी 24 नवंबर 2019 को ही गन्ना इकट्ठा होने के उपरांत गन्ना पेराई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
  • महाप्रबंधक गन्ना ने बताया कि सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से गन्ने की तौल की जाएगी।किसान बिना पर्ची प्राप्ति हुए गन्ने की कटाई कतई न करें अर्थात किसान गन्ना कदापि न काटे।गन्ना काटने के बाद उसके वजन में निरंतर कमी आती है इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है सभी किसानों से महाप्रबंधक गन्ना ने अपील की है कि साफ सुथरा गन्ना ही क्रय केंद्रों पर एवं मिलगेट पर लाये।
  • पूजा में चीनी मिल के अतिरिक्त महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग)मनोज त्रिपाठी,सहायक महाप्रबंधक(वाणिज्य)राजीव कुमार श्रीवास्तव,सहायक महाप्रबंधक(मेटेरियल)हरी सक्सेना,अतिरिक्त महाप्रबंधक(पवार प्लांट)मुकेश कुमार मित्तल,मुख्य महाप्रबंधक (आई0 टी0)अरुण ओझा सहायक महाप्रबंधक (गन्ना)अजय कुमार बघेल मुख्य गन्ना प्रबंधक हरदयाल सिंह,विकास सिंह,रबी कुमार मिश्रा एवं सभी विभागाध्यक्ष अधिकारी एवं कर्मचारीगण पूजा में उपस्थित हुवे।
Web Admin

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

3 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

6 days ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

6 days ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

6 days ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago