
अयोध्या मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में अयोध्या में निर्माणाधीन विभिन्न पथों जन्मभूमि पथ, रामपथ, भक्ति पथ, धर्मपथ, चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के प्रगति की समीक्षा बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार में की गयी। मण्डलायुक्त ने कहा कि रामपथ सहित अन्य पथों जिन्हें प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है उन पर पुनः अतिक्रमण न होने पाये।
उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन राम पथ के समस्त कार्यो को दिसम्बर अन्त तक पूरा किया जाना है। इसके लिए सभी सम्बधित विभाग के अधिकारी युद्धस्तर पर कार्य करे। इसकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। राम पथ की मीडियन की डिवाइडर बहुत बेतरतीव ढंग से जोड़े जा रहे है। इसको तत्काल अच्छी कार्य कुशलता के साथ बेहतर संरेखण से जुड़वायें। जहां पर अण्डरग्राउण्ड विद्युत केबिल पड़ चुकी है उन खम्भों को तत्काल हटवायें तथा समस्त पथों पर लगाई जा रही स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता विशिष्टियों के अनुरूप ही हो। मंडलायुक्त ने पथ के किनारे एकरूपकता/आकर्षकता के उद्देश्य से पथ को 12 चैनेजो में विभाजित कर कराए जा रहे फसाड डिजाइनिंग के कार्यो का प्रत्येक चैनेजवार सम्बन्धित ठेकेदारो से प्रगति जानी तथा कहा कि इस कार्य को नवम्बर अन्त तक पूरा किया जाना है इसलिए सभी सम्बंधित कार्य को तीव्र गति से पूरी गुणवत्ता के साथ करवायें। इसके अतिरिक्त अन्य विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं भक्ति पथ, धर्मपथ आदि के प्रगति की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह, डीएफओ सितांसु पांडेय, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरूद्ध प्रताप सिंह, सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण सतेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य अभियन्ता पीडब्लूडी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण एवम अन्य उपस्थित रहे।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More