
अयोध्या समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन सौंपकर महंत राजूदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन में महंत राजूदास के सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियों अपलोड़ करने की जानकारी दी गयी है। जिसमें महंत राजूदास के द्वारा सपा राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या को जूता मारने वाले को साधुवाद करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ टिप्पणी की गई है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव का कहना है कि इस वक्तव्य से सपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है। यह जातीय भेदभाव को बढ़ाने वाला है। वीडियो अनेको यूट्यूब चैनल व अन्य चैनल पर प्रकाशित हुआ है। जिसको सैकड़ो लोगो के द्वारा देखा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि महंत राजूदास के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके कारवाई की जाय।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेजनारायन पाण्डेय व आनंदसेन यादव, विधायक अभय सिंह, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, आदि सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More