तारुन-अयोध्या

करंट की चपेट में आने से एक मवेशी पालक सहित भैंस की गई जान।

करंट की चपेट में आने से एक मवेशी पालक सहित  भैंस की गई जान।

तारुन_अयोध्या।

अयोध्या जिले में तारुन थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बिजली के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से 48 वर्षीय एक मवेशी पालक सहित उसकी भैंस की जान चली गई।‌ घटना तारुन थाना क्षेत्र के माहनमऊ गांव की है। परिजनों के अनुसार मनवीर कनौजिया घर से कुछ दूर गांव के बाहर अपने खेत में लगे नलकूप पर पशुशाला बनाकर पालतू पशुओं के साथ रहते थे। सुबह के समय भैंस को सरिया से निकालकर बाहर बांधने जा रहे थे। तभी एक भैंस झटके से पास में स्थित तालाब की तरफ भागी और खंभे में लगे स्टे तार में बिजली का करंट उतर रहा था। भैंस  तार के सम्पर्क में आ गई, तो बचाव में दौड़े पशुपालक भी करंट की चपेट में आ गए।

पत्नी मंजू जब तक कुछ समझ पाती तब तक मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रामपुर भगन चौकी पुलिस ने सीएचसी तारुन पहुंचाया। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

थाना अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया मृतक के शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago