बीकापुर - अयोध्या

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आबाद अहमद एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी से तोड़ा नाता।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आबाद अहमद एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी से तोड़ा नाता,बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दल लड़ेंगे चुनाव।

#image_title

बीकापुर।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं काफी अरसे से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे बीकापुर कस्बा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता आबाद अहमद एडवोकेट ने व्यथित होकर सपा से नाता तोड़ लिया है। समाजवादी पार्टी में वह काफी समय से सक्रिय राजनीति कर रहे थे। पूर्व मंत्री एवं विधायक अवधेश प्रसाद के काफी करीबी माने जाते रहे है। नगर पंचायत बीकापुर की इस बार अनारक्षित सीट होने के चलते उनके द्वारा अध्यक्ष पद के लिए सपा से दावा किया गया था। लेकिन समाजवादी पार्टी द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव को इस बार भी अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। टिकट ना मिलने से आबाद अहमद एडवोकेट काफी आहत थे। सपा से टिकट ना मिलने पर उन्होंने सोमवार को नामांकन के आखरी दिन निर्दल प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि अनारक्षित सीट पर आश्वासन के बावजूद सपा द्वारा उनकी अनदेखी की गई। उन्होंने बताया कि पार्टी से अपना इस्तीफा भी दे दिया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago