
बीकापुर_अयोध्या।
कोतवाली क्षेत्र के सूल्हेपुर निवासी एक परिवार के लिए नया वर्ष गम लेकर आया। शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के परोमा चौरे बाजार के समीप प्रयागराज हाईवे पर हुए सड़क हादसे सूल्हेपुर निवासी रंजीत कुमार प्रजापति पुत्र स्वर्गीय सोहन लाल प्रजापति की मौत हो गई। मृतक रंजीत कुमार प्रजापति अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी कूरेभार थाना क्षेत्र में गया था। वहां से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही परोमा चौरे बाजार के पास पहुंचा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में रंजीत कुमार प्रजापति की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More