
बीकापुर_अयोध्या|
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा के पास अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर सोमवार दोपहर बाद करीब 2 बजे एक्सेल एवं स्प्लेंडर बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर में एक्सेल चालक प्रधान प्रतिनिधि बुजुर्ग छबीलाल 67 वर्ष निवासी देवकली खिदिरपुर चौरे बाजार की मौत हो गई। जबकि एक्सेल पर पीछे बैठी मृतक बुजुर्ग की पुत्री आशा देवी 44 वर्ष तथा स्प्लेंडर बाइक सवार युवक मोहम्मद शकील 32 वर्ष निवासी चौरे बाजार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सीएचसी बीकापुर भिजवाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच पड़ताल के बाद छबीलाल को मृत घोषित कर दिया। तथा अन्य दोनों घायलों आशा देवी और मोहम्मद शकील को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सड़क हादसे में हुई बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More