सड़क हादसे में अधेड़ की हुई मौत,

सड़क हादसे में अधेड़ की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम|

बीकापुर_अयोध्या|

कोतवाली अंतर्गत चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के रामनगर के पास प्रयागराज हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय मिनी एक्सेल बाइक सवार अधेड़ की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार रात की बताई जाती है।
बताया गया कि बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के नंदरौली निवासी जमाल अहमद 55 वर्ष रविवार रात करीब 9 बजे अपनी छोटी एक्सेल बाइक से चौरे बाजार की तरफ से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही रामनगर के समीप पहुंचे अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जमाल अहमद को सीएचसी बीकापुर ले आई। जांच पड़ताल के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago