
तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 106 शिकायत आई।जिसमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शहर के मोहल्ला काशीपुर निवासी सीतापति के पति के खेतौनी पर वरासत करने के लिये चार महीने पहले कार्यवाही की।कानूनगो के वरासत का आदेश करने के चार महीने बाद भी खेतौनी पर आदेश का अंकन नही हो सका है।एसडीएम ने वरासत का अंकन करने के निर्देश रजिस्ट्रार कानूनगो को दिए।वार्ड वजीरगंज के सभासद मोहम्मद सालिम ने बाबूलाल मिस्त्री,जगजीवन व् हाजी फ़ारूक़ के मकान के निकट लकड़ी का पोल लगा होने की शिकायत की।लकड़ी का पोल झुक गया है।तार काफ़ी नीचे है।जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।एसडीएम ने विधुत पोल बदलने के निर्देश एसडीओ को दिए।कटरा वार्ड के सभासद ग़ुलाम अन्सारी ने बताया कि कटरा में शब्ज़ी मण्डी के निकट विधुत पोल जर्जर है कई बार शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई।अवर अभियंता विकास पाल ने बताया मामला संज्ञान में आया है जल्द विधुत पोल बदला जायेगा।अधिवक्ता अखिलेश कुमार अवस्थी ने सरकारी खड़ंजे पर किए गए निर्माण कार्य और रास्ते में पैदा किए गए अवरोध को हटाने का पत्र दिया।एसडीएम ने बताया कि अधिकतर शिकायतें राजस्व,विकास और पुलिस से संबंधित रहे।संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष सिंह भी पहुंचे।इस अवसर पर सीओ रुदौली निपुण अग्रवाल,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,सीडीपीओ सिद्धिदात्री पांडे,चौकी इंचार्ज भेलसर राम चेत यादव,लेखपाल सुभाष मिश्रा व् यशवन्त प्रताप आदि मौजूद रहे।समाधान दिवस में हाइ स्कूल व् इन्टर मीडिएट परीक्षा में ड्यूटी होने के कारण अधिकारियो की तादाद कम देखी गयी।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More