संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय एक युवक का मिला शव ।

संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय एक युवक का मिला शव ।

1677659865347 - संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय एक युवक का मिला शव ।

अयोध्या।

जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के जयराजपुर मठिया गांव स्थित एक बाग में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। मृतक की पहचान मिट्ठू लाल पुत्र सुंदर लाल निवासी बरगदही अघियौना के रूप मे हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।  मिट्ठू लाल मिर्गी की बीमारी से पीडित था। पारिवारजनों का कहना है कि 2 दिन पहले वह बेटी के साथ दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था। बेटी को घर पहले ही घर भेज दिया लेकिन वह वापस नहीं आया। मंगलवार को तीसरे दिन जयराजपुर मठिया गांव के समीप एक बाग में उसका शव मिला। थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago