बीकापुर - अयोध्या

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, फंदे पर लटका मिला शव।

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, फंदे पर लटका मिला शव।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र कोदैला गांव में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार दोपहर की बताई जाती है। किशोरी का शव सोमवार दोपहर बाद घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। पिता बाजार और मां खेत में धान काटने गई थी। खेत से वापस घर आने के बाद मां को घटना की जानकारी हुई। मिली जानकारी के अनुसार कमरा अंदर से बंद था और किशोरी का शव कमरे के अंदर लटक रहा था। मौत का क्या कारण है घटना का कारण पता नहीं चल सका। कोतवाली पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago