
#image_title
अयोध्या में मंगलवार को संत श्रीराम जन्मभूमि समवेत रामकोट की परिक्रमा करने पहुंचे। परिक्रमा की शुरुआत विभीषण के बेटे और कोतवाल मतगजेंद्र के मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद जय श्री राम के नारों के साथ हुई। हाथी घोड़े सहित बैंड बाजों की धुन के बीच धार्मिक झंडे लहराते हुए संत निकले। महंतों के साथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र, आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास, हिंदू नेता राम सजीवन मिश्रा सहित एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे। परिक्रमा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि अगले दिन यानी 22 मार्च से 9 दिवसीय रामनवमी महोत्सव का आरंभ हो जाएगा। स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि रामजन्मभूमि पर आतंकी हमले के बाद से रामजन्मभूमि समवेत रामकोट की परिक्रमा करते चले आ रहे हैं। हर साल नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर करते हैं। और कहा कि रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के सहयोग से पूरा हो रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या ही नहीं देश के हर संत- महंत खुश हैं। इस प्रसन्नता के बीच हम सभी इस बार रामकोट की परिक्रमा कर रहे हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More