श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अक्षय तृतीया पर  की राम मंद‍िर की भव्‍य तस्‍वीरें।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अक्षय तृतीया पर  की राम मंद‍िर की भव्‍य तस्‍वीरें।

फेसबुक फोटो।

अयोध्‍या।

द‍िव्‍य और भव्‍य राम मंद‍िर का न‍िर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि में निर्माणाधीन राम मंदिर के नवीनतम चित्र जारी क‍िए हैं। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कोटि कोटि राम भक्तों द्वारा शताब्दी तक किए गए अनवरत संघर्ष की रणनीति के रूप में भगवान श्रीरामलला का भव्य मंदिर अब आकार ले रहा है।  बता दें क‍ि मंदिर के गर्भगृह व प्रदक्षिणा पथ पर बीम का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अंतर्गत दीवारों पर बीम की गढ़ी शिलाओं को सज्जित किया जा चुका है। इसके बाद अब प्रदक्षिणा पथ की ओर से ही छत की शिलाओं के रखने का कार्य भी प्रारंभ हो गया।  मंदिर निर्माण से जुड़े एक विशेषज्ञ ने छत का कार्य शुरू होने की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि बीम पर रखी जाने वाली छत की शिलाओं की पर्याप्त आपूर्ति भी हो चुकी है। कुछ दिन पूर्व छत की निर्माण की मैपिंग की गई थी। इससे यह पता किया छत की शिलाओं कहां-कहां और किस तरह संयोजित करने हैं। अब इसका काम भी शुरू हो गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago