
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीराममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद होली पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। सरयू नदी में स्नान करने के बाद हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन किया। इसमें अधिकतर छत्तीसगढ़ के भट्ठा मजदूर शामिल रहे। प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद दुनिया भर से लोग दर्शन करने के लिए अयोध्या आ रहे हैं। हर वर्ग और संप्रदाय के लोग अयोध्या की परंपरा से जुड़ रहे हैं।
श्रीरामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ के भट्ठा मजदूरों की भी एक अलग परंपरा 20 वर्षों से जुड़ गई है। होली के दूसरे दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में छत्तीसगंढ़िया भट्ठा मजदूर अयोध्या पहुंचे। भट्ठा मजदूर रामलाल पाल ने बताया कि होली के दूसरे दिन हम लोगों की छुट्टी होती है। ऐसे में यहां सभी भट्ठा मालिक मजदूरों को अयोध्या घूमने के लिए भेजते हैं। बस व अन्य माध्यम से पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे छत्तीसगढ़िया मजदूरों की संख्या बहुत बड़ी है। अलग-अलग क्षेत्र और अलग-अलग भट्ठों से लोग यहां आए हैं और मंदिर में दर्शन किया है।
भट्ठा मजदूर शिवरतन यादव ने बताया कि होली के दूसरे दिन हम लोग अपने परिवार के साथ अयोध्या आए हैं और साथ में फूल अबीर-गुलाल भी लाए हैं। भगवान के साथ होली खेलेंगे।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More