
सुल्तानपुर जिले में बहला-फुसलाकर शादी के लिए अपहरण करने के मामले में नाबालिग के पिता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मोतिगरपुर थाने के चौकी क्षेत्र बेलहरी के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बीते सोमवार की देर शाम उनकी नाबालिग पुत्री अपनी बड़ी बहन के साथ बेलहरी बाजार से घर वापस लौट रही थी, जैसे ही वह गोपालपुर मोड़ के पास पहुंची थी कि तभी को गांव का एक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से पहुंचा और नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देते हुए अपने साथ लेकर चला गया। नाबालिग के पिता ने जब मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी तो मंगलवार दोपहर उनकी पुत्री को बरौंसा चौराहे के पास स्थित मंदिर के पास छोड़ कर फरार हो गया।
पिता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी दूसरा युवक लंभुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर राजकुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More