
शादी का झांसा देकर रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में एक युवती के साथ रेप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 20 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गोसाईगंज थाना क्षेत्र की पीड़िता ने सोमवार को पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि कोतवाली नगर का रहने वाला अजय कुमार पिछले दो सालों से उससे शादी का वादा करता आ रहा था।
पीड़िता के अनुसार, 17 नवंबर को जब वह घर पर अकेली थी, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता के परिवार ने जब इस मामले को लेकर आरोपी के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने फोन पर गाली-गलौज की।
पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह और हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह की टीम ने आरोपी अजय कुमार को सैदपुर चीनी मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More