सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

शव निकालने के लिए नहर में कूदा युवक डुबा,युवती का शव किया गया बरामद।

शव निकालने के लिए नहर में कूदा युवक डुबा,युवती का शव किया गया बरामद।

सुल्तानपुर।

सुलतानपुर जिले में एक युवती नहर में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। युवती के शव को बाहर निकालने के लिए एक युवक नहर में कूदा और डूब गया। घंटों तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। घटना धनपतगंज थाना क्षेत्र में हरौरा बाजार के पाठक का पुरवा पुल के पास की है। यहां एक दिन पूर्व नहर में कूदी युवती के शव को निकालने के चक्कर में नहर में एक युवक डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लग सका है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के नांदा स्थित नहर के पुल से कुंवासी गांव निवासी साजिया बानो पुत्री सगीर (17) वर्ष  की जो नहर में कूद गई थी। पुल पर मिले चप्पल से परिजनों ने युवती की पहचान की । काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चल सका था। इस बीच शनिवार को हरौरा के निकट नहर में एक युवती के शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच एक युवक नहर में युवती के शव को देखते ही कूद गया। युवक को कूदता देखकर हडकंप मच गया। युवती के परिवारीजनों ने युवक की पहचान सैफ पुत्र दिलशाद थाना गोसाईगंज के रूप में की है। 

धनपतगंज थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने बताया कि युवती का शव निकलवा कर बल्दीराय पुलिस को सौंप दिया गया है। गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन जारी है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago