विवाहित महिला को जलाकर मारने के प्रयास।

विवाहित महिला को जलाकर मारने के प्रयास का आरोपी गिरफ़्तार।

पूराकलंदर_अयोध्या।

जिले के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के खानपुर मसौधा गांव में 3 दिन पहले विवाहिता को उसके घर में घुसकर जलाकर मारने का प्रयास हुआ था।पुलिस ने आरोपी मोहम्मद तौसीफ शिवदासपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है।थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि घटना 7 मार्च क रात की है। आरोपी ने महिला पर मिट्‌टी का तेल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया था। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की वजह की जांच की जा रही है।  डीआईजी/ एस्एसपी मुनिराज जी अयोध्या के दिशा-निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी अयोध्या आरके गौतम के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराध पर रोक लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई।थानाध्यक्ष थाना पूराकलन्दर रतन शर्मा के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 129/23 धारा 307 भा0द0वि0 से सम्बन्धित विवाहिता महिला को जलाकर मारने का प्रयास करने के प्रकरण मे नामजद वाछित अभियुक्त मो0 तौसीफ पुत्र मो0 शरीफ उर्फ बुद्दू नि0 खानपुर मसौधा थाना पूराकनल्दर जनपद अयोध्या उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफतार किया गया। शनिवार को समय सुबह  उप निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति ने सहयोगी पुलिस बल के द्वारा शिवदासपुर चौराहे से मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago