सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

विवाहिता को जहर देने के मामले में नौवें दिन दर्ज हुआ केस, पति और सास-ससुर नामजद।

विवाहिता को जहर देने के मामले में नौवें दिन दर्ज हुआ केस, पति और सास-ससुर नामजद।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के जरईकला गांव में एक विवाहिता का आरोप है कि सुसराल वालों ने करीब नौ दिन पूर्व जहर दे दिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अस्पताल से लौटने के बाद पींड़िता ने थाने पर तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और सास-ससुर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के कुंदुरखा खुर्द निवासी स्व. कृष्णानंद सिंह की पुत्री शालिनी सिंह का विवाह 2018 में हलियापुर थाना क्षेत्र के जरईकला निवासी घनश्याम सिंह के पुत्र मुनिभद्र सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद से दोनों में अनबन हो गई। इसके बाद शालिनी मायके चली गई।

शालिनी के एक तीन वर्षीय पुत्री यशस्वी है। पींड़िता ने पूर्व में दहेज उत्पीड़न व गुजारा भत्ता आदि का एक केस अयोध्या में दायर कर रखा है। इस बीच शालिनी को पता चला कि उसके पति मुनिभद्र उर्फ पंकज ने दूसरी शादी कर ली तो वह तीन फरवरी को जरईकला अपनी ससुराल पहुंची। सुसराल वालों ने उसको घर में घुसने नहीं दिया तो उसने पुलिस का सहारा लिया।

थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा मौके पर पहुंची थी और उसको घर में रखवाकर कहा कि अपने मायके वालों को बुला लाओ। इसके बाद 6 फरवरी को वह अपने घर के सामने पड़ी थी और घनश्याम सिंह के घर में ताला लगा हुआ था। लोगों ने देखा तो उसने बताया कि हमें जहर देकर सुसराल वाले भाग गए हैं। तब गांव के लोग उसको लेकर निकट के पिठला अस्पताल ले गए। वहां से उसे अयोध्या मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। अब अस्पताल से लौटने के बाद उसने थाने पर तहरीर दी। जिस पर पति, सास, ससुर पर केस दर्ज हुआ है।

थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago