सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

विवाद के बाद चाकू से वा चाकू मारकर छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या।

विवाद के बाद चाकू से वा चाकू मारकर छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में मोटरसाइकिल खड़ी करने के मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई को कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

पुलिस ने बताया कि मीरपुर गांव में हृदयराम नागर के छोटे (पुत्र) विपिन ने सोमवार रात गली में मोटरसाइकिल खड़ी की थी, इसी बात को लेकर विपिन के बड़े भाई संदीप कुमार ने आपत्ति की, तो दोनों में कहा-सुनी शुरू हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ ही देर में कहासुनी हाथापाई में बदल गयी, मां नौरंगी देवी और पिता हृदय राम नागर दोनों के मध्य बीच बचाव करने लगे।

पुलिस के अनुसार दोनों ने मां-बाप की एक न सुनी। आखिर में माता-पिता आस-पड़ोस के लोगों को मदद के लिए बुलाने गए। तभी विपिन घर से चाकू लेकर आया और संदीप के पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस के मुताबिक संदीप चाकू लगने के बाद वहीं तड़पने लगा और उसकी मौत हो गई। 

ग्रामीणों ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। उपरोक्त घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। एसपी बर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago