विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत के मामले में केस दर्ज।

विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत के मामले में केस दर्ज।

1677065930046 - विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत के मामले में केस दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।

कोतवाली क्षेत्र के नंदूपुर गांव निवासी युवक अंकेश पांडे 32 वर्ष की 11 फरवरी को हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।

मृतक युवक की मां मीरा पांडेय की तहरीर पर इनायत नगर पुलिस द्वारा चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि मृतका अंकेश पांडे 11 फरवरी को अपनी मां मीरा पांडे के साथ पड़ोसी गांव देवकली में स्थित अपने खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई करने गया था। इसी दौरान आरोपियों द्वारा खेत में जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए तार में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में मां बेटे आ गए। परिजन उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर ले आए थे लेकिन इसी दौरान अंकेश पांडेय की मौत हो गई थी।  सूचना मिलने के बाद मृतक के घर नंदू पुर पहुंची बीकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतक का घर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में है लेकिन घटनास्थल बीकापुर क्षेत्र के सीमा पर देवकली इनायत नगर थाना क्षेत्र में होने के चलते इनायत नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago