अयोध्या आस-पास

वाहन के इंतजार में खड़ी युवती को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

वाहन के इंतजार में खड़ी युवती को बाइक सवार ने मारी टक्कर दर्दनाक मौत।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मुख्यालय स्थित एक कोचिंग सेंटर आ रही युवती दीपा पुत्री रामकरन मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई। रायबरेली हाईवे पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र स्थित रानी बाजार चौराहे पर सवारी वाहन का इंतजार कर रही युवती को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल लाए जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के ग्राम सथरी रानी बाजार निवासी 22 वर्षीय दीपा पुत्री रामकरन बीएड की उपाधि हासिल करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। पिता  ने बताया कि तैयारी में मदद के लिए पुत्री ने जिला मुख्यालय पर नगर कोतवाली के रायबरेली रोड स्थित उसरू की एक कोचिंग में प्रवेश लिया था और आज भी रोज की तरह प्रातः लगभग 9:00 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। रानी बाजार चौराहे पर खड़ी सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी कि इसी दौरान एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल दीपा को लेकर जिला अस्पताल आए तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रशांत द्विवेदी ने परीक्षण किया तो पता चला कि दीपा की मौत हो चुकी है। 

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सुबह लगभग 10 बजे परिजन युवती को जिला चिकित्सालय लाए। मृतक घोषित किए जाने के बाद परिजन शव को घर ले जाने की जिद करने लगे, लेकिन समझा बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया गया है ।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago