वाहनों की जांच में 108 का कटा चालान, वाहन चालकों दिखे भयभीत,

250 वाहनों की जांच में 108 का कटा चालान, वाहन चालकों दिखे भयभीत, सुल्तानपुर में SP ट्रैफिक ने की बड़ी कार्रवाई|

सुल्तानपुर|

यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप व सुधार की गति को तेज करने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात अब्दुल सलाम स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरे। उन्होंने वाहन चालकों के लिए जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें सड़क पर चलने के नियम बताएं जा रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी यातायात अब्दुल सलाम दलबल के साथ अमहट चौराहे पर पहुंचे। दो-चक्का व चार-चक्का वाहन चालकों से लाइसेंस, हेल्मेट, सीट बेल्ट, काली फिल्म तथा वाहन के कागजात चेक किया। लगभग 250 वाहनों की जांच में 108 वाहन में कमियां मिली। क्षेत्राधिकारी यातायात अब्दुल सलाम के निर्देश पर ईएसआई परवेज आलम, ईएसआई शिवशंकर यादव ने नियम विरुद्ध फर्राटा भरने वाले वाहनों का चालान किया।
सीओ ट्रैफिक अब्दुल सलाम ने कहा कि वाहन स्वामी अपने वाहन को सड़क पर लाने से पहले जांच ले की उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस, हेल्मेट तथा वाहन के वैध कागज़ात मौजूद है। इसी तरह से चार-चक्का वाहन चालकों को भी आश्वस्त हो जाना चाहिए की सीट बेल्ट, काली फिल्म व साथ में वाहन के पेपर हैं। यदि नहीं हैं तो पहले नियमानुसार दुरूस्त कर ले तभी यात्रा पर निकले।
जब भी पुलिस वाहन के कागजात मांगें तो अवश्य दिखाए। पुलिस आपकी सुरक्षा और सुरक्षित यात्रा के लिए खड़ी है। क्षेत्राधिकारी यातायात अब्दुल सलाम ने कहा कि सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए निर्धारित औपचारिकताए पूरी करके ही निकले। निर्धारित गति पर ही यात्रा करें, क्योंकि आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है।

 

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

13 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago