लेखपाल भर्ती परीक्षा में साल्वर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

लेखपाल भर्ती परीक्षा में साल्वर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार !

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। प्रयागराज से सरगना समेत तीन गिरफ्तार किए गए हैं। विजयकांत पटेल और उसके सहयोगियों दिनेश कुमार यादव और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया। कानपुर में 6 और वाराणसी में 1 अभ्यर्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करा रहे थे। इनके कब्जे से 15 ईयर बड, 9 ब्लूटूथ डिवाइस समेत तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।
प्रयागराज एसटीएफ की सूचना पर वाराणसी और कानपुर स्थित केंद्रों पर आरोपी पकड़े गए। सरगना विजयकांत पटेल बहरिया का रहने वालाहै। दो अन्य साथी भी इसी थाना क्षेत्र के हैं।
इसके पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल भर्ती एक्जाम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अभ्यर्थियों ने नकल का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जानकारी होते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
करेली के चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज में नकल कराने का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि कई कमरों में नकल कराई जा रही है। शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
लेखपाल भर्ती में धांधली को लेकर छात्र आक्रोशित है। अघिकारी उन्हें मनाने में जुटे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी है।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

17 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago