लव जिहाद का आरोपी मेहताब गिरफ्तार

लव जिहाद का आरोपी मेहताब गिरफ्तार|

गोसाईगंज_अयोध्या|

जिले के कोतवाली गोसाईगंज क्षेत्र में लव जिहाद के मामले में गोसाईगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी मेहताब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने लूट के करीब बीस हजार रुपए व आभूषण बरामद किया है। मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को एक लाख नगद और लाखों के जेवर के साथ लेकर फरार हो गया था।
इतना ही नहीं, आरोपी के परिजनों ने धर्म परिवर्तन कराकर लड़की को बहू बनाने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले में मोहम्मद आफताब और वाहिद को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है, जिसमें बाकी 2 आरोपी अभी फरार हैं।
गोसाईगंज कस्बे के तेलियागढ़ ठंडी सड़क निवासी पिता ने पिता ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। पिता ने आरोप लगया कि मुस्लिम युवक मेहताब बेटी का धर्म परिवर्तन कर बहू बनाने की धमकी दिया है। शिकायती पत्र में लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि गुरुवार दोपहर 12 बजे पड़ोसी मुस्लिम युवक मोहम्मद मेहताब ने उसकी 19 साल की लड़की को बहला फुसला कर गायब कर दिया।
यही नहीं आरोपी लड़का मेहताब ने सोने की चेन, चांदी का पायल, ब्रेसलेट सहित एक लाख रुपए भी लूट लिया। पिता का आरोप था कि युवक के पिता मोहम्मद वाहिद और भाई मोहम्मद आलम, मोहम्मद आफताब और मोहम्मद आजम ने मिलकर गालियां देते हुए चाकू से लेकर जान से मारने की धमकी दिया। कहा कि हम लड़की को धर्म परिवर्तन करवाकर अपनी बहू बनाएंगे। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को मोहम्मद आफताब और वाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
गोसाईगंज पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी मेहताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी मेहताब को गिरफ्तार कर पीड़िता को उसके पास से सकुशल बरामद किया है। आरोपी के पास से 20 हजार रुपए नकद और आभूषण बरामद हुए है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago