लखनऊ

लखनऊ में बारिश से धंसी सड़क, टला बड़ा हादसा ।

लखनऊ में बारिश से धंसी सड़क, टला बड़ा हादसा।

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ में दो दिन से हो रही बारिश से सड़कों पर जलभराव के बाद अब अचानक से बड़े गड्ढे होने लगे हैं। मंगलवार को बलरामपुर हॉस्पिटल के पास सड़क धंस गई, जिसमें एक कार गिरते बची। बड़ी मुश्किल से कार सवार को कार समेत गड्ढे के पास से सुरक्षित निकाला गया। फौरी तौर पर नगर निगम कर्मियों ने मिट्टी भरकर गड्ढे को बंद कर दिया है। बीते दो दिनों से राजधानी में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। सड़कों और मोहल्लों में जलभराव की कई शिकायतें आई हैं। इसके अलावा मंगलवार को सड़क धंसने से भी नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। बलरामपुर अस्पताल के पास सड़क धंसने से भीषण जाम लग गया है। यहाँ कैसरबाग बस स्टैंड पर हजारों बसों का आवागमन होता है साथ ही पास में सिटी रेलवे स्टेशन भी है। जहाँ ट्रेन से सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को जाम का दंश झेलना पड़ रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago