तारुन-अयोध्या

फंदे से लटका मिला युवक का शव।

फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी।

तारुन_अयोध्या।

अयोध्या जिले के तारून थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार को सुबह 28 वर्षीय युवक का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला।  घटना तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहपुर कमासिन अंतर्गत नंसा बाजार की है। रामपुरभगन बाजार निवासी विशाल कसौधन पुत्र विजय कुमार की ससुराल नंसा गांव में है। बाजार में ही वह ग्रामीण बैंक के पास दीपक यादव के मकान में किराए का कमरा लेकर गैस चूल्हा मरम्मत आदि का काम करता है। बुधवार सुबह कमरे की दूसरी मंजिल पर पंखे से गमछा के सहारे उसका शव लटका पाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने कहा – मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि परिवार वालों से जानकारी की जा रही है, फिलहाल घटना आत्महत्या की ही प्रतीत होती है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago