
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खबर है। परिवहन निगम ने रोडवेज की बसों के किराए में 25 पैसे की बढ़ोतरी की है। इसके बाद से साधारण बस का किराया 1 रुपए 30 पैसे प्रति किमी प्रति व्यक्ति के हिसाब से होगा। इस हिसाब से अगर लखनऊ से कानपुर तक की बात करें तो 96 किलोमीटर सफर के 140 रुपए देने होंगे। इससे पहले 116 रुपए किराया था। अभी तक 1.05 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रियों से लिया जाता था। नई दरें सोमवार रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएंगी। राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष एल वेंकटेश्वर लू ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। लगभग एक सप्ताह पहले राज्य परिवहन निगम प्राधिकरण की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। उसके अलावा लखनऊ में आटो का किराया भी बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा तीन हाईवे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और मेरठ हाईवे पर निजी बसों के परमिट पर रोक लगा दी गई है। करीब 3 साल बाद बसों का किराया बढ़ा है। परिवहन निगम के प्रवक्ता अजीत सिंह का कहना है कि पिछले दिनों मंत्री के साथ बैठक में इसको लेकर चर्चा हो चुकी हुई थी। परिवहन विभाग को पिछले एक साल में 210 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। उसके बाद यह फैसला लिया गया है। अगर, रेट नहीं बढ़ाया, तो यह घाटा 250 करोड़ रुपए तक बढ़ जाता है। प्रतिदिन 17 लाख लोग बस में सफर करते है। रोडवेज के पास 11200 बसें हैं।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More