अयोध्या आस-पास

रॉन्ग साइड से आ रही रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, 2 घायल।

रॉन्ग साइड से आ रही रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, 2 घायल।

अयोध्या।

अयोध्या में शुक्रवार को सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना  नेशनल हाईवे की है। रॉन्ग साइड से आ रही रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। पिकअप सवार 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सब्जी मंडी से बस्ती की तरफ जा रहे पिकअप औऱ आजमगढ़ डिपो की बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बस सवार लोगों को भी मामूली चोटे आई। घटना की सूचना पर रहने वाली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचकर दर्शन नगर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने थाना छावनी जनपद बस्ती के राजकुमार  औऱ जगन्नाथ को मृत घोषित किया। जबकि पिकअप चालक और एक अन्य का इलाज चल रहा हैं। 

 चौकी प्रभारी बृज भूषण पाठक ने बताया कि पिकअप सवार चार लोग सुबह अयोध्या सब्जी मंडी में परवल बेचकर वापस घर बस्ती की तरफ जा रहे थे। पिकअप पर 4 लोग सवार थे।  तभी विपरीत दिशा से आ रही आजमगढ़ लोहिया ग्रामीण सेवा की बस से भिड़ंत हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, 2 अन्य घायल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago