बीकापुर - अयोध्या

रेल ट्रैक के किनारे घायल मिला युवक, उपचार के दौरान हुई मौत।

रेल ट्रैक के किनारे घायल मिला युवक, उपचार के दौरान हुई मौत।

बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार के समीप प्रयागराज इलाहाबाद रेल ट्रैक के पास 40 वर्षीय युवक बुधवार की रात करीब 9 बजे बेहोशी हालत में घायल पड़ा मिला। मौके पर युवक की पहचान नहीं हो पाई। उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिले में उपचार के दौरान गुरुवार सुबह युवक की मौत हो गई। बाद में मृतक युवक की पहचान हैदरगंज थाना क्षेत्र के अहिरानी गोपालपुर निवासी विजय कुमार शर्मा (पुत्र) हौसिला प्रसाद शर्मा के रूप में हुई।

परिजनों द्वारा बताया गया कि बुधवार शाम को घर से निकला था।  जिले पर पुलिस द्वारा पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों द्वारा ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago