रेलवे के एक की मैन की ट्रेन से कट कर मौत, आईकार्ड से हुई शिनाख्त।

रेलवे के एक की मैन की ट्रेन से कट कर मौत, आईकार्ड से हुई शिनाख्त।

रेलवे के एक की मैन

अयोध्या।

महराजगंज थाना क्षेत्र के बिल्हरघाट रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से कट कर उत्तर रेलवे के एक की मैन की मौत हो गई। मृतक के नाम और पद की शिनाख्त उसके पास मिले आईकार्ड से हुई है। हादसा गुरुवार रात 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा। पुलिस के साथ जीआरपी घटना के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।   महराजगंज थाना प्रभारी अनुपम मिश्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार रात्रि लगभग 12:30 के आस पास स्टेशन मास्टर बिल्हरघाट ने सूचना दी, कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। उसका का शव पोल नंबर 944/13 के पास ट्रैक की बीच पड़ा है। जानकारी पर थाना की पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। शव के पास उसका आईडी कार्ड मिला। जिसके अनुसार मृतक का नाम सुरेश मौर्य पुत्र मायाराम मौर्य निवासी रुदौलिया पोस्ट बाकरगंज ,थाना महराजगंज है। बताया कि मृतक उत्तर रेलवे में की मैन था। उसके घर वालों को सूचना दी गई है। शव को मोर्चरी भेजवा कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना कैसे हुई इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

editor

Recent Posts

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

20 minutes ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

22 minutes ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago