अयोध्या उत्तर प्रदेश

रेफर गर्भवती महिलाओं के साथ जाएगा सीएचसी स्टाफ, सीएमओ ने दिए सख्त निर्देश।

रेफर गर्भवती महिलाओं के साथ जाएगा सीएचसी स्टाफ, सीएमओ ने दिए सख्त निर्देश।

अयोध्या।
अयोध्या गर्भवती महिलाओं को अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) से मेडिकल कॉलेज या जिला महिला अस्पताल रेफर किए जाने की स्थिति में उनके साथ अस्पताल का एक स्टाफ भी भेजा जाएगा।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
यह निर्णय उन शिकायतों के बाद लिया गया है जिनमें एम्बुलेंस चालकों द्वारा लाभार्थियों पर निजी अस्पतालों में इलाज कराने का दबाव बनाए जाने के आरोप सामने आए थे। साथ ही, सरकारी अस्पतालों में समय पर काउंसलिंग और उपचार न मिलने से कई गर्भवती महिलाएं परेशान होकर निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रही थीं।
सीएमओ ने कहा कि जटिल प्रसव की स्थिति में महिलाओं को केवल 102 या 108 एम्बुलेंस के माध्यम से ही रेफर किया जाए। साथ ही, उनके साथ एक स्टाफ नर्स या स्वास्थ्य कर्मी जरूर भेजा जाए, ताकि उन्हें भर्ती कराने और तत्काल उपचार में सहायता मिल सके। रेफर किए गए मरीजों का विवरण रेफरल पंजिका और केस शीट पर भी दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। इस व्यवस्था से सरकारी अस्पतालों की साख और सेवा में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago