
अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, मां-बेटी की मौत।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहे पर मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे स्थित ओवर ब्रिज पर भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना बाबा बाजार क्षेत्र के हंसराजपुर, घाट का पुरवा निवासी अजय रावत (27) वर्ष अपनी पत्नी रीना (25),वर्ष बेटी कविता (10) वर्ष और पुत्र हर्ष (6) वर्ष के साथ राम मंदिर दर्शन को बाइक से निकले थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रीना और कविता की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व एनएचएआई एंबुलेंस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रौनाही थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन का अब तक पता नहीं चल सका है, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More