
रुदौली नगर के मोहल्ला ख़्वाजाहाल निवासी सफी कामिल नोमानी उर्फ मास्टर सफ्फु के पुत्र मोहम्मद आसिम नोमानी ने जर्मनी के ट्रायर यूनिवर्सिटी से एप्लाइड गणित में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है।मोहम्मद आसिम नोमानी को जर्मनी डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर इलाके में ख़ुशी का माहौल है।लोग उनके घर मुबारकबाद देने पहुच रहे है।
जानकारी के अनुसार रुदौली नगर के मोहल्ला ख़्वाजाहाल निवासी मास्टर सफ्फु के पुत्र मोहम्मद आसिम नोमानी ने जर्मनी में पीएचडी की उपाधि हासिल की है।मोहम्मद आसिम नोमानी ने जर्मन रिसर्च फाउंडेशन (DFG)द्वारा वित्त पोषित रिसर्च लैब(ALOP)में 3 साल तक शोध कार्य किया।आसिम ने अपना शोध प्रोफेसर राल्फ मुन्निच और प्रोफेसर मिरियम ड्यूर की देख रेख में में किया।मोहम्मद आसिम नोमानी ने जनमोर्चा संवाददाता से बात करते हुए ये बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रुदौली में हासिल की तथा ग्रैजुएशन व मास्टर्स अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवरसिटी से किया।आसिम ने आगे बताया कि वह अपने अपने शोध कार्य को कनाडा,ब्रिटेन और स्पेन आदि मुल्कों के कई अंतरराष्ट्रीय शोध सम्मेलनों में प्रस्तुत कर चुके है।उन्होंने कहा कि मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता,भाई-बहन एवं गुरूजनों के उचित मार्गदर्शन को देता हूँ।जिसकी बदौलत मैंने यह कठिनतम कार्य को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया।
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More
श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More
मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More
प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More