राम मंदिर के गर्भगृह की चौखट का हुआ पूजन।

राम मंदिर के गर्भगृह की चौखट का हुआ पूजन।

अयोध्या।

श्री राम जन्मभूमि में निर्माणाधीन भव्य मंदिर के गर्भगृह की चौखट का वैदिक मंत्रोच्चार के बींच पूजन किया गया। मकराना के सफेद मार्बल से निर्मित चौखट को पूजन के बाद यथास्थान रखवाया गया। अष्टकोणीय गर्भगृह में लगने वाले मकराना मार्बल के स्तम्भ पहले ही खड़े कर दिए गये हैं। गर्भगृह में आठ स्तम्भ लगने थे। इन स्तम्भों की निर्धारित ऊंचाई 19 फिट छह इंच है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि गर्भगृह के चौखट का पत्थर तैयार होने के बाद पूजन किया गया और पत्थरों को यथास्थान रखने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है।
उन्होंने बताया कि गर्भगृह में अंदरूनी दीवार, छत व फर्श से लेकर चौखट तक सभी मकराना के मार्बल से ही निर्मित होंगे। उन्होंने बताया कि फर्श व छत में खूबसूरत मीनाकारी भी की जाएगी। इस पूजन के यजमान जिलाधिकारी व ट्रस्ट के पदेन न्यासी नितीश कुमार व उनकी पत्नी थी। ट्रस्ट महासचिव के अलावा न्यासी डॉ. अनिल मिश्र, महंत दिनेन्द्र दास, विमलेन्द्र मोहन मिश्र, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव, संघ के चीफ परियोजना प्रबंधक जगदीश आफले, इं. सहस्त्र भोजनी, एसपी सुरक्षा पंकज कुमार, एलएण्डटी के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीके मेहता, टीईसी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर बिनोद कुमार शुक्ल व अन्य शामिल रहे।
पूजन के आचार्यों में शामिल कारसेवकपुरम स्थित वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रदेव मिश्र ने बताया कि मंदिर अथवा घरों में दहलीज का बहुत महत्व है। शास्त्र के अनुसार दहलीज का नित्य पूजन करना चाहिए। सभी मंदिरों में भगवान के साथ दहलीज की नित्य आरती होती है। इसी तरह घरों में प्रतिदिन मुख्य द्वार पर सायंकाल दीप जलाने की परम्परा है। उन्होंने बताया कि यहीं से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाएं घर में प्रवेश लेती हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त रखने के लिए मुख्य द्वार को वास्तु दोष से मुक्त होना जरूरी है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। दहलीज पर बनाए गए शुभ मांगलिक चिह्न घर की सुख और समृद्धि में वृद्धि करते हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago