राम के धाम में दिलचस्प होगा निकाय चुनाव, महिलाएं ठोकेंगी ताल|

राम के धाम में दिलचस्प होगा निकाय चुनाव, महिलाएं ठोकेंगी ताल|

अयोध्या|

अयोध्या नगर निगम इस चुनाव में इस बार मेयर से लेकर पार्षदी के लिए भी आरक्षण में महिलाओं को प्रमुखता दी गई है।
अयोध्या नगर निगम का जन्म भी 5 वर्ष पूर्व योगी राज में हुआ था। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी रहे ऋषिकेश उपाध्याय अपने प्रतिद्वंदी किन्नर गुलशन बिंदु से चंद वोटो से विजई हुए थे। लेकिन इस बार भाजपा के लिए चुनौतियां बन रही है।
अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर चल रहा है।प्राचीन मठ मंदिरों के साथ दुकान मकान भी गिराए जा रहे हैं। एक ओर व्यापारियों में आक्रोश है। तो दूसरी ओर व्यापारी भाजपा के साथ अब देखना यह होगा क्या इस बार भी राम नगरी में भाजपा का ही कमल खिलेगा?
यूपी के निकाय चुनाव में राम नगरी की आरक्षण सूची जारी होने के बाद अयोध्या में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। मेयर की सीट सामान्य महिला आरक्षित होने के बाद तमाम राजनैतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी जोर शोर से प्रारंभ कर दी है। इस बार अयोध्या में मेयर के चुनाव में दिलचस्प लड़ाई देखने को मिलेगी लिहाजा इस बार कमान नेता नहीं महिला नेता के हाथों में होगा। जहां बीजेपी से दर्जनों नेताओं की पत्नियां भाजपा में टिकट के लिए लाइन में खड़ी है। तो वही समाजवादी पार्टी भी इससे पीछे नहीं है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉक्टर ममता पांडे, अयोध्या के महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पत्नी राज लक्ष्मी त्रिपाठी, अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के पुत्रबधु के अलावा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की पत्नी पुनीता मिश्रा ऐसे तमाम चेहरे हैं। जो टिकट के लिए भाजपा में लाइन लगाकर बैठे हैं। तो वहीं समाजवादी पार्टी में भी लंबी कतार देखने को मिल रही है। समाजवादी सरकार में पूर्व मंत्री रहे तेज नारायण पांडे की पत्नी अन्नी पांडे भी अपनी दावेदारी ठोक रही है। इसके अलावा महिला मोर्चा की सदस्य सरोज यादव का नाम चर्चाओं में चल रहा है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago